Sunday, May 10, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरनीलगाय सामने आने से डिवाइडर पार कर बाइक से टकराई क्रेटा कार,...

नीलगाय सामने आने से डिवाइडर पार कर बाइक से टकराई क्रेटा कार, बाइक सवार युवक घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह करीब दस बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बुलंदशहर रोड स्थित गांव कैथाला की पुलिया के पास अचानक नीलगाय सामने आने से क्रेटा कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जा रही बाइक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान अभिषेक पुत्र नरेश निवासी देवी मंदिर निकट खुर्जा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपनी बाइक से खुर्जा से हापुड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान गुलावठी की तरफ से आ रही क्रेटा कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई। चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर अभिषेक की बाइक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गुलावठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments