बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को “लुटेरी दुल्हन” गैंग का शिकार बताते हुए पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि शादी कराने के नाम पर युवक से करीब 2 लाख रुपये ठग लिए गए और शादी के कुछ समय बाद ही कथित दुल्हन फरार हो गई।
पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने भरोसा जीतकर पहले रिश्ता तय कराया और फिर शादी की रस्में पूरी कराकर मोटी रकम ऐंठ ली। शादी के बाद दुल्हन अचानक घर से गायब हो गई जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की गई जिस पर एसएसपी ने थाना नरौरा पुलिस को पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। थाना नरौरा पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
“लुटेरी दुल्हन” का खेल: शादी के नाम पर युवक से ठगे 2 लाख, जांच के आदेश
RELATED ARTICLES



