Monday, May 11, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसऊदी अरब में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका

सऊदी अरब में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा मौका हैं। श्रम एवं सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मिशन के तहत इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार संगम पोर्टल पर सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 24 से 48 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर, मैकेनिकल टेक्नीशियन, सीएस वेल्डर, पाइप फैब्रिकेटर, मैकेनिकल फिटर, फैब्रिकेशन फोरमैन और मैकेनिकल हेल्पर जैसे पदों पर भर्ती की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 50 हजार से एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। संबंधित ट्रेड में तीन से पांच वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments