बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के एक गांव के सिद्ध बाबा मंदिर के पुजारी सुनील बाबा ने पुलिस को दी तहरीर देते हुए बताया कि रविवार दोपहर मंदिर परिसर में भंडारा चल रहा था। इसी दौरान गांव के तीन-चार लोग वहां पहुंचे और जबरन भंडारा मांगने लगे। पुजारी के अनुसार, भंडारा समाप्त हो चुका है। बावजूद आरोपियों को भोजन दे दिया गया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। पुजारी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
भंडारा ना देने पर बाबा से मारपीट
RELATED ARTICLES



