Monday, May 11, 2026
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरआवारा कुत्ते लड़ते हुए बाइक से टकराए, तीन घायल

आवारा कुत्ते लड़ते हुए बाइक से टकराए, तीन घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हादसा थाना अरनिया के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां अचानक सड़क पर लड़ते हुए कुत्ते बाइक से टकरा गए। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और बाइक सवार समेत दो महिलाएं घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार, रुद्री गांव निवासी एक युवक दो महिलाओं को बाइक पर बैठाकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास सड़क पर आपस में लड़ रहे कुत्ते अचानक बाइक के सामने आ गए और टकरा गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि युवक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और तीनों सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अरनिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में तीनों का इलाज किया गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments