Wednesday, May 13, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरतिहरे हत्याकांड: आरोपी को न्यायालय के आदेश पर लिया रिमांड पर, कब्जे...

तिहरे हत्याकांड: आरोपी को न्यायालय के आदेश पर लिया रिमांड पर, कब्जे से अवैध असलहा कारतूस बरामद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने तिहरे हत्याकांड के आरोपी मनीष यादव को पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस कस्टडी में लिया। आरोपी मनीष यादव के निशानदेही पर पुलिस को एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष यादव पुत्र राजाराम निवासी अशोका स्कूल के पीछे सुभाष रोड थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि 25 अप्रैल 2026 की रात को जिम में पार्टी के दौरान तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा आरोपी मनीष यादव फरार चल रहा था। आरोपी ने 01 मई 2026 को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments