Wednesday, May 13, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरशमशान में मिला UPPCL ठेकेदार का शव, सिर पर गहरे चोट के...

शमशान में मिला UPPCL ठेकेदार का शव, सिर पर गहरे चोट के निशान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र चौकी अंतर्गत गांव शेरपुर में शमशान घाट में एक युवक का शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रवित कश्यप के रूप में हुई है, जो UPPCL की कार्यदायी संस्था में ठेकेदारी का काम करता था। युवक का शव गांव शेरपुर स्थित शमशान घाट में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।
बताया जा रहा है कि रवित कश्यप मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला था और कल रात करीब 9 बजे घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव शमशान घाट में मिलने से परिजनों समेत पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को शमशान में फेंका गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments