Thursday, May 14, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरनाबालिग किशोरी को भगाकर ले जाने वाला आरोपी कासगंज निवासी गिरफ्तार

नाबालिग किशोरी को भगाकर ले जाने वाला आरोपी कासगंज निवासी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी कासगंज का रहने वाला है।
आपको बता दें कि जनपद कासगंज के मलिकपुर गांव निवासी सुभाष एक 15 वर्षीय किशोरी को अपने साथ लेकर फरार हो गया था। मामले में किशोरी के भाई ने नरौरा थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी और आरोपी की तलाश में जुट गई।
नरौरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा बरामद की गई किशोरी के बयान भी दर्ज कराए गए, जिसमें किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments