बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के पहासू कस्बे में दिनदहाड़े किराने की दुकान में चोरी की वारदात सामने आने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। चोर दुकान में घुसकर गल्ले से करीब 20 से 25 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि दुकानदार दुकान खोलने के बाद गायों के लिए चारा लेने बाहर गया था। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर एक युवक दुकान का शटर ऊपर कर अंदर घुस गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी आराम से गल्ले तक पहुंचता और उसमें रखी नकदी निकालता साफ दिखाई दे रहा है। चोरी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी फैल गई। लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में डर का माहौल है। सूचना मिलने पर पहासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।
किराना दुकान में लाइव चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ नकदी लेकर भागता चोर
RELATED ARTICLES



