Thursday, May 14, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरहनीट्रैप में फसाकर ठगी करने वाले एक महिला समेत पांच गिरफ्तार

हनीट्रैप में फसाकर ठगी करने वाले एक महिला समेत पांच गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस ने हनीट्रैप में फसाकर ठगी करने वाले 05 आरोपियों (04 पुरूष व 01 महिला) गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को एक गाड़ी व चार मोबाइल बरामद हुए है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमकार सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी जौलपुर की मडैया थाना पटवाई जनपद रामपुर, पवन सैनी पुत्र प्रसादीलाल सैनी निवासी गौशाला रोड कस्बा व थाना चंदौसी जनपद सम्भल, मुनेश कुमार पुत्र मोतीराम सैनी निवासी र्मा० ससादक सराय सिरी थाना हजरतनगर गढी जनपद सम्भल, राजू पुत्र ईश्वरीलाल निवासी न्यू कृष्ण नगर थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर तथा रानी पुत्री राजू निवासी इंदरा कॉलोनी विजय नगर गाजियाबाद (मूल निवासी- दौडाबाडा थाना अरही जनपद सिवनी मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि पीड़ित राकेश कुमार व उसके भाई नीरज कुमार का जमीन को लेकर विवाद चल रहा हैं। नीरज कुमार वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर जनपद रामपुर मे तैनात हैं, नीरज कुमार ने जमीन हडपने के उद्देश्य से अभियुक्कत ओमकार सिंह, (जो हनी ट्रेप का गिरोह चलाता हैं) के साथ मिलकर पीड़ित को फसाने की योजना बनाई तथा योजनानुसार आरोपी ओमकार सिंह द्वारा अन्य आरोपियों के साथ मिलकर आरोपी रानी को पीड़ित से बात करने के लिए कहा गया। जिसके बाद आरोपी रानी द्वारा पीड़ित से बात कर उसे मिलने के लिए बुलाया गया तथा अपने फोन में उसके फोटो ले लिए गये। गुरुवार को राकेश कुमार निवासी गांव उलेडा थाना गुलावठी बुलन्दशहर ने थाना गुलावठी पर तहरीर दी कि करीब 01 माह पूर्व उसके मोबाइल फोन पर एक लडकी की कॉ आयी, लडकी ने कहा की वह उससे बात करना चहाती हैं, दोनो के मध्य बात होने लगी तो दिनांक 06 मई 2026 को युवती ने पीड़ित को जनपद हापुड बुलाया तथा हापुड में घुमाने के लिए कहा गया। वादी उसके साथ जनपद हापुड चला गया, घुमने के दौरान लडकी द्वारा अपने फोन में दोनो के फोटो खीचे लिये थे। उसके बाद पीड़ित द्वारा युवती को वापस छोड दिया गया। युवती द्वारा अगले दिन वादी से 500/- रूपये मांगे गये वादी द्वारा अपने एक परिचित से 500/- रुपये लडकी के खाते में यूपीआई के माध्यम से भिजवा दिये। फिर अगले दिन लडकी द्वारा उससे 20 हजार रूपये की मांग की गयी न देने पर दुष्कर्म के मुकदमें में फसाने की धमकी दी गयी। इस सम्बन्ध में पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअसं 299/26 धारा 308(6), 351(2), 61(2),3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments