Tuesday, June 9, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरट्रांसफार्मर व विद्युत तार चोरी करने वाले पांच चोर गिरफ्तार

ट्रांसफार्मर व विद्युत तार चोरी करने वाले पांच चोर गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहाँगीराबाद की पुलिस ने ट्रांसफार्मर व विद्युत तार चोरी करने वाले पांच चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को एक किंव्टल तार एल्यूमिनियम (थाना जहांगीराबाद से सम्बन्धित), 80 किलो कॉपर की सिल्ली, 30 किलो कॉपर तार, चोरी के उपकरण (12 पाने, 20 चाबी रिंच, 06 काली टेप, 02 आरी के ब्लेड), 02 अवैध असलहा मय 02 जिन्दा कारतूस, तीन अवैध चाकू तथा दो गाड़ी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज शर्मा पुत्र गजेन्द्र शर्मा निवासी धनीपुर मण्डी माली नंगला थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ, अरमान अली पुत्र जफरूद्दीन निवासी बजरंगपुर थाना विजयगढ जनपद अलीगढ, कुलदीप पुत्र किशनस्वरूप निवासी ग्राम नंगला बरी थाना विजयगढ जनपद अलीगढ, संतोष कुमार पुत्र कैलाशचन्द निवासी ग्राम नंगला बरी थाना विजयगढ जनपद अलीगढ़ तथा दीपक कुमार पुत्र कैलाशचन्द निवासी ग्राम नंगला बरी थाना विजयगढ जनपद अलीगढ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments