बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में एआरटीओ विभाग की कार्रवाई उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब बिना वैध दस्तावेजों के रोडी ले जा रहे एक ट्रैक्टर को सीज किया गया, लेकिन विभाग की अपनी गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट ही एक्सपायर निकला। मामले को लेकर किसानों ने जमकर नाराजगी जताई और विभाग पर कई सवाल खड़े हो रहे है।
आपको बता दें कि पैसेंजर टैक्स ऑफिसर विकास अस्थाना ने बताया कि अलीगढ़ नंबर का एक ट्रैक्टर रोडी लेकर जा रहा था। जांच के दौरान ट्रैक्टर के आवश्यक कागजात नहीं मिले, जिसके चलते उसे सीज कर दिया गया। कार्रवाई के बाद किसानों ने विभागीय गाड़ी की जांच की तो पता चला कि उसका पॉल्यूशन सर्टिफिकेट अप्रैल माह में ही समाप्त हो चुका है और गाड़ी बिना पॉल्यूशन के ही सड़कों पर दौड़ रही थी। इस पर सफाई देते हुए एआरटीओ अधिकारी ने कहा कि विभाग में तीन गाड़ियां हैं और अधिकारी केवल दो हैं, इसलिए गाड़ियां बदल-बदलकर इस्तेमाल की जाती हैं। संबंधित गाड़ी उन्हें एक दिन पहले ही मिली थी और पॉल्यूशन अपडेट न होना “एक भूल” थी।
अधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि सीज किए गए ट्रैक्टर का जल्द निपटारा किया जाएगा। साथ ही कहा कि किसान ट्रैक्टर का पॉल्यूशन प्रमाण पत्र बनवा लें, इसके बाद ट्रैक्टर पर की गई कार्रवाई भी समाप्त कर दी जाएगी। मामले के सामने आने के बाद विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। किसानों का कहना है कि जब विभाग खुद नियमों का पालन नहीं कर रहा, तो आम लोगों पर कार्रवाई करना उचित नहीं है।
बुलंदशहर: बिना पॉल्यूशन दौड़ रही थी विभागीय गाड़ी, ट्रैक्टर सीज करने पर किसानों का हंगामा
RELATED ARTICLES



