Saturday, May 16, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरदो पक्षों के मध्य रास्ते के विवाद को लेकर हवाई फायरिंग के...

दो पक्षों के मध्य रास्ते के विवाद को लेकर हवाई फायरिंग के मामले में एक गिरफ्तार


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर पुलिस की शुक्रवार की देर रात शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शौकेन्द्र पुत्र राजाराम निवासी ग्राम माधौगढ़ थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि 14 मई 2026 को थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत गांव माधौगढ़ में दो पक्षों के मध्य रास्ते के विवाद को लेकर हवाई फायरिंग की घटना हुई थी। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खानपुर पर मु0अ0सं0-106/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 352, 351(3) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें एक आरोपी शौकेन्द्र द्वारा बताया गया कि उसने एक अवैध असलाह गुरावली गांव के पास सड़क के किनारे छिपाकर रखा है। शनिवार की रात को थाना खानपुर पुलिस अभियुक्त शौकेन्द्र की निशानदेही पर असलाह बरामदगी हेतु गुरावली गांव के पास पहुँची। इसी दौरान अभियुक्त शौकेन्द्र ने मौका पाकर अवैध असलहा से फायरिंग करते हुए पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुआ है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments