बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस ने रवित की हत्या में वांछित आरोपी को सोमवार को गांव शेरपुर के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक आलाकत्ल डंडा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल पुत्र रवि भाटी निवासी गांव शेरपुर थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि 13 मई 2026 को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत गांव शेरपुर-अंधैल के शमशान की भूमि पर एक व्यक्ति रवित पुत्र रमेश निवासी ग्राम ढौलडी थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर का शव मिला था, जो सिकन्द्राबाद में बिजली की ठेकेदारी का काम करता था। इस संबंध में मृतक के भाई मोहित कुमार की तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राबाद पर मुअस – 440/26 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
रवित हत्याकांड: वांछित आरोपी डंडा सहित गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



