बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में मई माह के दौरान आई तेज आंधी, बारिश और तूफान से बागवानी फसलों को हुए नुकसान पर किसानों को राहत देने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला उद्यान विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों की फसल, फलदार पेड़ या बागवानी को नुकसान पहुंचा है, वे दो कार्य दिवस के भीतर विभाग को सूचना दें, ताकि नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा प्रक्रिया शुरू की जा सके।
जिला प्रशासन के अनुसार, आंधी-तूफान से आम, लीची, सब्जी एवं अन्य बागवानी फसलों को भारी क्षति पहुंची है। ऐसे में प्रभावित किसानों को शासन की राहत योजना के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए किसानों को समय रहते अपने क्षेत्र के उद्यान विभाग कार्यालय या संबंधित अधिकारियों को सूचना देनी होगी। उद्यान विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर मौके पर जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद पात्र किसानों को मुआवजा राशि जारी की जाएगी।
आंधी-बारिश से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगा मुआवजा
RELATED ARTICLES



