बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू की पुलिस ने सोमवार को एक अभिसूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने गांव अटरेना की तरफ जाने वाले रास्ते से 14 मई 2026 को एक परचून की दुकान से नकदी चोरी करने की घटना कारित की थी। आरोपी के कब्जे से पुलिस को चोरी किए गए 4300 रूपए व एक अवैध तमँचा मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी मोहल्ला अशोक नगर कस्बा व थाना पहासू जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
परचून के दुकान से नकदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



