Monday, May 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर25 मई को प्रधानों का कार्यकाल होगा समाप्त

25 मई को प्रधानों का कार्यकाल होगा समाप्त


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में 25 मई को 946 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा, लेकिन अभी तक शासन से आगामी निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। वहीं ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियां अभी पूरी नहीं हो सकी हैं। अंतिम मतदाता सूची 10 जून को जारी होने की संभावना है।
आपको बता दे कि जिले की 946 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने वाला हैं। नियमानुसार कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक नियुक्त किए जाते हैं, लेकिन इस संबंध में भी अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। इससे ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों और योजनाओं के संचालन को लेकर असमंजस बना हुआ है। जिले में वित्त वर्ष 2025-26 में गांव के विकास के लिए मिली राशि से ही शेष बचे काम कराए जा रहे हैं। अधिकतर ग्राम पंचायतों के पास विकास की राशि खर्च हो चुकी है। गांव के विकास पर खर्च की गई राशि का ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है। अभी शासन स्तर पर ही कार्ययोजना फीड की जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा का कहना है कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनका संचालन किस तरह होगा, इसके लिए शासन से निर्देश जारी किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments