बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद है जिन्होंने थाना गुलावठी क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर में खुलेआम फायरिंग की। फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गोली लकड़ी के दरवाजे को चीरते हुए घर में लगे पंखे में जा घुसी। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, मामला 19 मई की तड़के करीब डेढ़ बजे का है जब हमलावर गुलावठी के मोहल्ला आदर्श नगर में मंजो उर्फ मंजू पत्नी राजकुमार के घर पहुंचा और गोली चला दी। गोली घर में पंखे में जा लगी। इसके बाद परिजनों में दहशत की स्थिति बन गई। गोली की आवाज सुनकर लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
गुलावठी: फायरिंग के दौरान पंखे में जा लगी गोली, दो हिरासत में
RELATED ARTICLES



