बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में दौलतपुर खुर्द-जहांगीराबाद मार्ग पर गांव खुसरूपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
आपको बता दें कि मामला सोमवार का है जब थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव रोसला निवासी 28 वर्षीय जीत कश्यप थाना नरसेना क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर निवासी अपने साथी 27 वर्षीय इंद्रजीत के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार दोनों युवक थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में दौलतपुर खुर्द-जहांगीराबाद मार्ग पर गांव खुसरूपुर के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। जहां चिकित्सकों ने जीत को मृत घोषित कर दिया तथा इंद्रजीत की हालत को गंभीर देखते हुए उसे सेंटर रेफर किया गया। वहीं मृतक जीत कश्यप के पिता ने बताया कि जीत कस्बा अमरगढ़ में कोचिंग सेंटर चलाते थे और एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। उनकी 2 साल पहले शादी हुई थी। उनके 5 महीने का बेटा हेमंत है। 14 मई को वह प्रयागराज में एलटी ग्रेड मेंस की मुख्य परीक्षा देने गए थे वहां से लौटते समय दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रयागराज से परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत व एक घायल
RELATED ARTICLES



