बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की सिकंदराबाद नगर पालिका के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के सांसद सयानी घोष का गला काटने वाले को एक करोड रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी जिसके बाद माहौल काफी गरमा गया। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सांसद का गला काटने की सुपारी देने के बाद समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने गुरुवार को गौतमबुद्धनगर की सूरजपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित पर सांसद की सुपारी के लिए करोड़ों रुपए की धनराशि कहां से आई। इसकी जांच होनी चाहिए।
आपको बता दें कि एडवोकेट श्याम सिंह भाटी ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि सार्वजनिक सभा में सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने एक महिला सांसद का गला काटने पर एक करोड रुपए का इनाम रख दिया।
पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर अपने बयान पर खेद जताया था। वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि सायोनी घोष सोशल मीडिया पर साझा हुई विवादित तस्वीर को लेकर पहले ही सार्वजनिक रूप से खेद जता चुकी हैं और क्षमा याचना कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा के समर्थक नहीं हैं तथा अपने बयान पर खेद प्रकट करते हैं।
सिकंदराबाद: नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने महिला सांसद का गला काटने वाले को एक करोड़ रूपए देने का रखा इनाम
RELATED ARTICLES



