बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में बाइक से खेत की ओर जा रहे ग्रामीण को सांड द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। टक्कर लगते ही ग्रामीण जमीन पर गिर पड़ा जिसके बाद शोर की आवाज सुनकर कुछ लोग आए और ग्रामीण को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर मेरठ मेडिकल रेफर किया है।
आपको बता दें कि घायल ग्रामीण के पड़ोसी रवि ने बताया कि घायल सुंदर सिंह तोमर गुरुवार की सुबह बाइक से खेत पर जा रहे थे तभी रास्ते में अचानक सांड ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा पहासू सीएचसी ले जाया गया जहां से उनको मेरठ रेफर कर दिया।
खेत पर जा रहे बाइक सवार ग्रामीण को सांड में मारी टक्कर
RELATED ARTICLES



