Friday, May 22, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरखानपुर: घात लगाए बैठे दबंगों ने एक युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज

खानपुर: घात लगाए बैठे दबंगों ने एक युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव गुरावली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ दबंग एक युवक को बेरहमी से लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
आपको बता दें कि सीओ स्याना रामकुमार ने बताया कि शुक्रवार को मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर रास्ते में घात लगाए बैठे थे। तभी एक युवक जैसे ही पास आता है तो दोनों युवक उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर देते हैं। वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और वीडियो की जांच की जिसमें सामने आया कि गांव गुरावली निवासी पीड़ित घायल अंकित शर्मा व दोनों युवक आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और गांव गुरावली के रहने वाले दोनों आरोपी मनीष व चेतन शर्मा की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई है। शीघ्र ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments