बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव नगला दानशाहाय जलालपुर के रहने वाला सत्येंद्र द्वारा गंगा स्नान करने के दौरान अज्ञात चोर कपड़े चोरी कर ले गया। युवक के कपड़ों में मोबाइल, नकदी व अन्य दस्तावेज थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि गांव नगला दानशाहाय जलालपुर निवासी सत्येंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह 10 मई को गंगा स्नान के लिए राजघाट आया था। उन्होंने अपने कपड़े घाट के किनारे रख दिए और गंगा में स्नान करने के लिए चला गया। जब वह स्नान करके वापस लौटा तो घाट से कपड़े गायब थे। पेंट में मोबाइल फोन 3500 रूपए नकद व अन्य कागजात थे। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
गंगा स्नान के दौरान युवक का मोबाइल, नकदी समेत अन्य सामान चोरी, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



