Saturday, May 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरगंगा दशहरा व ईद को लेकर डीएम-एसएसपी ने बुलाई पीस कमेटी बैठक

गंगा दशहरा व ईद को लेकर डीएम-एसएसपी ने बुलाई पीस कमेटी बैठक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के आगामी पर्व गंगा दशहरा और ईद को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने जिला पंचायत सभागार में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं, वरिष्ठ नागरिकों और संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीएम कुमार हर्ष ने कहा कि गंगा दशहरा और ईद दोनों पर्व जनपद में परंपरागत तरीके से सौहार्द के साथ मनाए जाते रहे हैं और इस बार भी सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
वहीं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा लगातार गश्त और निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments