Saturday, May 23, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरबिना अनुमति के रैली निकालने पर सपा नेत्री व अज्ञात लोगों पर...

बिना अनुमति के रैली निकालने पर सपा नेत्री व अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के पहासू में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव (महिला सभा) अर्चना पांडा और उनके कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति के रैली निकाली जिसके बाद सपा नेत्री पर मुकदमा दर्ज किया गया हैं। बिना अनुमति के निकाली गई रैली के दौरान सड़क पर भारी जाम लगा और यातायात बाधित हो गया था जिसको देखते हुए यह कार्यवाही की गई।
आपको बता दें कि 21 मई 2026 को करीब शाम सात बजे सपा नेत्री अर्चना पांडा ने अपने साथ 10-15 अज्ञात महिलाओं और 4-5 अज्ञात पुरुषों के साथ रैली निकालती दिख रही थीं। रैली में ई-रिक्शा पर बैनर लगे थे और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा था। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के पास खुर्जा-छतारी मुख्य मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। इससे अस्पताल में मरीजों, एम्बुलेंस और आम जनता के लिए आवागमन बाधित हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अर्चना पांडा द्वारा बिना अनुमति के रैली निकाली गई थी, जिससे सड़क पर जाम लग गया। उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सोलंकी की शिकायत पर अर्चना पांडा और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments