Sunday, May 24, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरऑनलाइन ठगी किये गये कुल 8,000/- रुपये कराए वापस

ऑनलाइन ठगी किये गये कुल 8,000/- रुपये कराए वापस


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात की पुलिस ऑनलाइन ठगी किये गये कुल 8,000/- रुपये थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अथक परिश्रम कर बैंक खाते में वापस करायें जिसके बाद पीड़ित में पुलिस का आभार व्यक्त किया।
आपको बता दें कि पीड़ित अरुण चौहान निवासी मानसरोवर कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर द्वारा साइबर पोर्टल 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की गयी कि एक अनजान व्यक्ति द्वारा आवेदक के बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी कर 8,000/- रुपये निकाल लिये गये हैं। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात साइबर हैल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात साइबर हैल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा अथक परिश्रम करते हुए पीडित के बैंक खाते में 8,000/- रुपये वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना कोतवाली देहात पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments