बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा के गाँधीघाट में सोमवार की सुबह स्नान करने आया युवक नहाते समय लापता हो गया। युवक की पहचान जनपद हाथरस के थाना सासनी के गांव लौहर्रा निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अमित कुमार अपने दोस्तों के साथ दशहरा पर गंगा स्नान को आए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह तड़के चार बजे यह लोग स्नान कर रहे थे जिसके बाद अमित के साथियों ने घाट पर बताया कि अमित कुमार स्नान करते समय लापता हो गया है। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि जहां यह लोग स्नान कर रहे थे वहां पानी बहुत कम है। पैदल चलकर नदी पार करने की स्थिति है। संभावना है कि अंधेरे में अमित नदी पार कर गया हो। नदी के पार में भी पुलिस टीम भेजी गई है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।
गंगा स्नान के दौरान हाथरस निवासी हुआ लापता
RELATED ARTICLES



