बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के मोहल्ला छत्ता देवी दास में कुत्तों के झुंड से लोग काफी परेशान हैं। यह कुत्ते गली में झुंड बनाकर बैठे रहते हैं और कभी भी किसी पर अचानक से हमला कर देते हैं। कुत्तों से निजात दिलाने के लिए कई बार पालिका से संपर्क किया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। मोहल्ले के लोगों ने आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
आवारा कुत्तों के झुंडों से लोग परेशान
0
3
RELATED ARTICLES



