Wednesday, May 27, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: पत्नी की गला घोंटकर हत्या, अवैध संबंधों के शक में पति...

खुर्जा: पत्नी की गला घोंटकर हत्या, अवैध संबंधों के शक में पति गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के गांव आसफपुर में पति द्वारा पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी रविन्द्र ने अपनी पत्नी शिवानी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। शुरुआती पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रविन्द्र और शिवानी की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments