बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर पुलिस ने बुधवार को एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुषार पुत्र चंद्रमणि निवासी गांव अंबा थाना अनूपशहर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का वाहन चोर हैं। जो जनपद में मोटरसाइकिल चोरी करता हैं। फिर उन्हें बेचकर आर्थिक व भौतिक लाभ अर्जित करता हैं। अभियुक्त से बरामद चोरी की मोटरसाइकिलो मे से 02 मोटरसाइकिल को कनेक्ट किया गया है तथा शेष बरामद 01 मोटरसाइकिल को कनेक्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को थाना अनूपशहर पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर गंगापुल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
चोरी की तीन बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



