Thursday, May 28, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरबाजार कपड़े लेने गई 16 वर्षीय किशोरी लापता

बाजार कपड़े लेने गई 16 वर्षीय किशोरी लापता


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी मंगलवार सुबह अपनी चाची के साथ मंगल बाजार कपड़े खरीदने गई थी, लेकिन अचानक बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। किशोरी का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
मामला गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव हरचना का है। परिजनों के मुताबिक, किशोरी बाजार में खरीदारी के दौरान अचानक गायब हो गई। पहले परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिजनों का कहना है कि किशोरी बिना बताए कभी घर से बाहर नहीं जाती थी। अचानक लापता होने से परिवार बेहद परेशान और डरा हुआ है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments