Saturday, May 30, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरससुरालियों ने विवाहिता को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा, रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव अंधेर निवासी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट व अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि विवाहित ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर वह उसे प्रताड़ित करते। दिसंबर में पति ने विवाहिता को उसके मायके छोड़ दिया। मई माह में भाभी और बहन विवाहिता को ससुराल छोड़ने आए तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments