Friday, October 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, 22 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर दी आंदोलन तेज...

बुलंदशहर: सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, 22 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर शहर के राजेबाबू पार्क में शुक्रवार को सफाई कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सभा के बाद महिला और पुरुष कर्मचारी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को 22 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने स्थायी भर्ती शुरू करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, निर्धारित वेतन दिलाने और कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही कर्मचारियों के पीएफ में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया गया। सभा को संबोधित करते हुए सीटू के जिला महासचिव एवं यूनियन संरक्षक सुरेंद्र सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है, लेकिन उन्हें निर्धारित वेतन और जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।यूनियन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र मोहन ने ईएसआई और पीएफ से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की। किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष जगवीर सिंह भाटी ने भी कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बुलंदशहर, गुलावठी, खुर्जा, सिकंदराबाद, डिबाई और नरौरा समेत विभिन्न क्षेत्रों के सफाई कर्मचारी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments