बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी शिवम कुमार गुंडाएक्ट के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए छह माह के लिए जिलाबदर किया है। पुलिस ने जिलाबदर अपराधी के विरुद्ध उसके निवास स्थान पर मुनादी कराई और जिले की सीमा से बाहर कर दिया। आरोपी की पहचान शिवम कुमार पुत्र बिल्लू सिंह निवासी गांव लोधई थाना अनूपशहर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी पर पूर्व में मारपीट आदि के दो मुकदमे दर्ज है।
छह माह के लिए आरोपी को किया जिलाबदर
RELATED ARTICLES



