Saturday, May 30, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरसपा कार्यकर्ताओं में पुलिस पर हाउस अरेस्ट करने का लगाया आरोप

सपा कार्यकर्ताओं में पुलिस पर हाउस अरेस्ट करने का लगाया आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में पुलिस ने सपा कार्यकर्ता देवेंद्र पंडित को हाउस अरेस्ट कर लिया। देवेंद्र पंडित थाना जेवर के गांव बनवारीपुर में मृतक गोपाल शर्मा के परिवार से मिलने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने हाउस अरेस्ट की कार्यवाही की।
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव देवेंद्र पंडित ने बताया कि वह थाना जेवर के गांव बनवारीपुर में मृतक गोपाल शर्मा के परिवारजनों से मिलने के लिए जा रहे थे। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया जिसके बाद उन्होंने गोपाल शर्मा की हत्या की सीबीआई जांच व आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने, मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी व एक करोड रुपए का मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन पुलिस को सौंपा। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि उनके आवास पर पहुंचकर ज्ञापन लिया गया। उन्हें हाउस अरेस्ट नहीं किया गया था।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments