Saturday, May 30, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकिसानों का बिजलीघर पर धरना, अधिकारियों को बैठाकर कराई वार्ता

किसानों का बिजलीघर पर धरना, अधिकारियों को बैठाकर कराई वार्ता


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में लगातार बनी बिजली समस्याओं से नाराज किसानों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसान बिजलीघर पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठ गए। किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में खराब विद्युत आपूर्ति, बार-बार होने वाले फाल्ट और किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
आपको बता दें कि किसानों ने धरने के दौरान मौके पर पहुंचे XEN, SDO और JE को भी अपने बीच बैठाकर समस्याओं पर खुली चर्चा की। किसानों का कहना था कि लंबे समय से शिकायतें करने के बावजूद बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। अधिकारियों ने उनसे बातचीत की और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। XEN ने किसानों को भरोसा दिलाया कि बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा तथा जहां तकनीकी खामियां हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments