बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान में रामलीला के दौरान एक हैरतअंगेज करतब देखने को मिला। यहां 69 वर्षीय रामप्रसाद तिवारी ने करीब 60 फीट की ऊंचाई से आग लगाकर छलांग लगाने का स्टंट किया। उनके इस खतरनाक करतब को देखने के लिए मैदान में मौजूद दर्शक रोमांचित नजर आए। उम्र के इस पड़ाव पर रामप्रसाद तिवारी के साहसिक प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। रामलीला मैदान में हुए इस स्टंट की चर्चा लोगों के बीच बनी हुई है।
खुर्जा: रामलीला में 69 वर्षीय रामप्रसाद तिवारी का हैरतअंगेज स्टंट, 60 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग
RELATED ARTICLES


