बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव इस्माइला के पास रविवार को एक चलती प्राइवेट बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आपको बता दें कि बस में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया जिसके बाद चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया। आग की सूचना मिलते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसी कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मोहम्मद असलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। वहीं दमकल विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पूरी बस जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में बस में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
दौड़ती बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
RELATED ARTICLES



