बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव मुरादाबाद के जंगल में सोमवार को सिर पर गोली लगा एक युवक का शव पड़ा मिला। शव देख ग्रामीणों के होश उड़ गए उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि सीओ सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि 112 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव मुरादाबाद के जंगल में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच की तो देखा कि युवक के सिर में गोली लगी हुई है। पुलिस को कब्जे से एक मोबाइल फोन व एक तमंचा तथा कारतूस बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जंगल में पड़ा मिला सिर पर गोली लगा युवक का शव
RELATED ARTICLES



