Monday, June 1, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरट्रांसफार्मर से उतरे करंट की चपेट में आए दो सगे भाई, एक...

ट्रांसफार्मर से उतरे करंट की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत से मचा कोहराम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से उतरे करंट की चपेट में आने से दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद के मोहल्ला कालापीर निवासी शमसिर अपने परिवार के साथ रहता है। बताया गया कि उसका बेटा सबरे आलम अपने छोटे भाई के साथ घर से कुछ सामान लेने के लिए निकला था। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर दोनों भाई ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे ही थे कि अचानक करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोनों भाइयों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान सबरे आलम की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा घायल हो गया है।
हादसे के बाद क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। वहीं बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि क्षेत्र में कच्ची सड़क होने और बारिश के कारण पानी भर जाने से करंट जमीन पर उतर आया, जिससे यह दुर्घटना हुई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments