Tuesday, June 2, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरचोरी के मामले में दबिश के दौरान पुलिस को घेरा, पुलिसकर्मी ने...

चोरी के मामले में दबिश के दौरान पुलिस को घेरा, पुलिसकर्मी ने तानी पिस्टल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी ने खुद को घिरता देख अपनी सुरक्षा में लोगों पर पिस्टल तानी। आई बताते हैं पूरा मामला क्या है।
आपको बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि थाना ककोड के कस्बे से सम्बन्धित एक वीडियों संज्ञान में आया है। जांच करने पर यह जानकारी हुई कि कल पुलिस गश्त के दौरान तीन संदिग्ध नवयुवक पकडे गये थे। उनके पास से चोरी करने के उपकरण मिले थे। गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि कस्बे के ही एक निर्माणाधीन घर से तार चोरी कर कस्बे के ही एक व्यापारी को बैचा हैं, अग्रिम पूछताछ व कार्यवाही हेतु पुलिस उस व्यापारी के पास गयी, लेकिन तभी वहां पर अन्य उग्र व्यापारियों द्वारा काफी विरोध किया गया। अपनी सुरक्षा हेतु पुलिसकर्मी ने पिस्टल निकाल लिया घटना के सम्बन्ध में सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments