Tuesday, June 2, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरसांड ने महिला को सिंगो से उठाकर पटका, हालत गंभीर

सांड ने महिला को सिंगो से उठाकर पटका, हालत गंभीर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव कुरैना में आवारा सांड ने एक महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से महिला को नोएडा के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सांड ने लंबे समय से गांव में आतंक मचा रखा है। पहले भी सांड की टक्कर से कई लोग घायल हो गए हैं जिसके बाद शासन ने मामले का संज्ञान लिया और सांड को जाडौल स्थित गौशाला भेज दिया है।
आपको बता दें कि पूर्व प्रधान रामपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह के पत्नी अपने घर के बाहर खड़ी थी तभी सेंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान सेंड ने महिला को सिंगो से उठाकर कई बार जमीन पर पटका जिससे वह घायल हो गई। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए आए और अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से नोएडा के लिए रेफर किया गया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पूर्व प्रधान ने बताया कि इससे पहले भी मुन्नी देवी, मुकेश, राजेंद्र और विजन सहित कई ग्रामीणों को सांड ने घायल कर दिया है। महिला की हालत गंभीर होने पर अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया जिसके बाद सोमवार को ग्रामीणों और ब्लॉक कर्मियों ने अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद सांड पर काबू पाया गया और उसे जाडौल स्थित गौशाला भेजा गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments