बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात क्षेत्र के गांव अकबरपुर की रहने वाली विधवा महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए है जिसका कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं और आए दिन गाली-गलौच भी करते हैं जिससे महिला दहशत में जी रही है। उसने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
आपको बता दें कि गांव अकबरपुर की रहने वाली रोशन जहां ने बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है। जेठ और भतीजे लगातार उसे परेशान करते हैं। गाली-गलौज कर धमकी देते हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
महिला ने जेठ व भतीजे पर लगाए मारपीट करने के आरोप
RELATED ARTICLES



