बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में स्ट्रीट लाइट रस्सी के सहारे लटकी हुई है। वही जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसी के साथ टूटे नाले से भी लोग काफी परेशान है। मोहल्लेवासियों ने कई बार नगर पालिका से मामले की शिकायत की है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
आपको बता दें कि मोहल्ला रामनगर में स्ट्रीट लाइट बैसाखी के सहारे लटकी हुई है। यह स्ट्रीट लाइट कभी भी गिर सकती है जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जिनसे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। नाली टूटी होने की वजह से लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, अधिकारी है कि जिम्मेदारी निभाने की बजाए मौन बैठे रहते है। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका से नियमित साफ-सफाई की मांग की है।
रस्सी की बैसाखी के सहारे झूल रही स्ट्रीट लाइट
RELATED ARTICLES



