Saturday, June 6, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरघरेलू विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में...

घरेलू विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के चलते महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर में महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब महिला को फंदे पर लटका देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्राथमिक जांच में घरेलू कलह को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments