Thursday, September 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकक्षा नौ से 12 तक के पंजीकरण की तिथि 30 तक बढ़ी

कक्षा नौ से 12 तक के पंजीकरण की तिथि 30 तक बढ़ी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 व 11 के अग्रिम पंजीकरण तथा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा फार्म भरने की तारीख फिर बढ़ा दी है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितम्बर और परीक्षा शुल्क की सूचना सहित छात्र-छात्राओं क्ले शैक्षिक विवरणों को बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर की रात 12 बजे तक बढ़ाई गई है।
सचिव भगवती सिंह के अनुसार, स्कूलों के प्रधानाचार्य वेबसाइट से छात्र-छात्राओं के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर एक से छह अक्तूबर तक उनकी जांच करेंगे और आवश्यक संशोधन/अपडेट करेंगे। वहीं कक्षा नौ व 11 के अग्रिम पंजीकरण 30 सितंबर तक होंगे। प्रधानाचार्य चेकलिस्ट प्राप्त कर विवरणों की जांच चार अक्टूबर तक करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments