बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में जहांगीरपुर रजवाहे के पास कैंटर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। वहीं अनियंत्रित कैंटर सड़क से उतरकर रजवाहे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने एक युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरे घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, थाना खुर्जा नगर में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत व दूसरा घायल
RELATED ARTICLES



