बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): यूपी में पुलिस आरक्षी (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा 8, 9 व 10 जून को होगी। ऐसे में जोरों शोरो से बुलंदशहर में भी तैयारियां तेजी से चल रही है। बुलंदशहर में पुलिस आरक्षी (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा के लिए 20 केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर करीब 16,332 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी।
बुलंदशहर: पुलिस आरक्षी (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा 20 केंद्रों पर होगी आयोजित
RELATED ARTICLES



