बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के रामघाट अतरौली मार्ग पर अलीगढ़ बॉर्डर के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार विवाहिता निकिता तथा तीन वर्षीय संध्या की मौत हो गई। बाइक सवार चालक का अस्पताल में इलाज जारी है। विवाहित और तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव उदयगढ़ निवासी महाप्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी दो वर्ष पहले जनपद अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव नगला लोधा निवासी वीरपाल सिंह से की थी। सोमवार को वीरपाल उनकी बेटी को लेने मायके आए हुए थे। सोमवार की देर शाम वह उनकी बेटी व तीन वर्षीय मासूम बच्ची को लेकर बाइक से ससुराल के लिए निकल गए। जैसे ही वह रामघाट अतरौली मार्ग पर अलीगढ़ बॉर्डर के निकट पहुंचे तभी ट्रक की साइड लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में निकिता और तीन माह की संध्या गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने निकिता व तीन वर्षीय संध्या को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत की खबर फैलते ही मायके और ससुराल में कोहराम मच गया। रामघाट थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
मायके से लौटते समय ट्रक की साइड लगने से मां-बेटी का हुआ निधन
RELATED ARTICLES



