Sunday, November 22, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरजहरीले पदार्थ के सेवन से इंटर की छात्रा की मौत, परिवार में...

जहरीले पदार्थ के सेवन से इंटर की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम


बुलंद शहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में जहरीले पदार्थ के सेवन से इंटरमीडिएट की 17 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, छात्रा के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। शुक्रवार को पिता अपनी दोनों बेटियों के साथ एक शादी समारोह में काम करने के लिए गए थे। इस दौरान 17 वर्षीय छात्रा घर पर अकेली थी। इसी बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को जब छात्रा की तबीयत खराब होने की सूचना मिली तो वे आनन-फानन में घर पहुंचे और उसे उपचार के लिए जहांगीराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, कोतवाली प्रभारी के मुताबिक छात्रा की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। जहरीले पदार्थ के सेवन की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments